आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जश्न-ए-अदब के साथ काव्य मनाएगा कैफ़ी आज़मी की जन्म-शताब्दी, कार्यक्रम में होगा काव्य-कैफ़े का आयोजन

jashn e adab 2019 in association with amar ujala kavya
                
                                                         
                            

जामिया हमदर्द के साथ साहित्योत्सव ‘जश्न-ए-अदब 2019' का आयोजन होने जा रहा है जिसमें अमरउजाला,अमरउजाला.कॉम और अमरउजाला काव्य की भी भागीदारी रहेगी। 1 से 3 मार्च 2019 को होने वाले इस कार्यक्रम को जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी की जन्म-शताब्दी का उत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से कविता, साहित्य और संस्कृति को समर्पित है।

शुक्रवार 1 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। उसी दिन ‘शाम-ए-सूफ़ीयाना’ का भी आयोजन किया गया है जिसमें कादिर मुस्तफ़ा ख़ान रहेंगे और साथ ही साबरी ब्रदर्स की कव्वाली की भी प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम के दूसरे दिन अशोक चक्रधर, संतोष आनंद जैसी मशहूर हस्तियां मौजूद रहेंगी। साथ ही बैतबाज़ी, यूथ मुशायरा का भी आयोजन होगा। शाम को प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव काव्य मर्म से हास्य शिखर तक पर चर्चा। काव्य-कैफ़े की महफ़िल भी इसी दिन सुबह कार्यक्रम-स्थल पर जमेगी।

तीसरे दिन यतीन्द्र मिश्रा की नई किताब अख़्तरी पर चर्चा होगी। इसके बाद मज़ाहिया मुशायरे का आयोजन है। इसी के समानांतर कन्वेंशन सेन्टर हॉल में जावेद अख़्तर द्वारा मुज़्तर ख़ैराबादी की संकलित किताब गुलशन पर बात होगी। इस दिन शबाना आज़मी, संदीप नाथ, आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे।


 

आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर