आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कला उत्सव: पैनोरमा संस्करण 4 दिसंबर 2024 को दिल्ली के पुराने किले में

International Art Salon ‘Panorama Editions’ comes to Purana Qila on December 4, 2024
                
                                                         
                            अंतरराष्ट्रीय कला उत्सव का पैनोरमा संस्करण 4 दिसंबर 2024 को दिल्ली के पुराने किले में होने जा रहा है। इस संस्करण में विषय-विशेष प्रदर्शनी भी होगी जिसे यूनेस्को की साझेदारी के साथ फ़िल्म निर्देशक और कलाकार सराह सिंह पटियाला ने बनाया है. सह-निर्देशक सिद्धांत मोहता और राजदूत मौनिका कपिल मोहता हैं। 
                                                                 
                            

इस कार्यक्रम को दिल्ली पर्यटन, इंडसइंड बैंक, आदित्य बिड़ला समूह, वीएफएस ग्लोबल और कैप्रो समूह के सहयोग से किया जा रहा है। 

इससे पहले पैनोरमा संस्करण का आयोजन ग्वालियर में 16 नवम्बर से किया गया था जिसमें 48 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकार शामिल हुए थे। आयोजन में शास्त्रीय संगीत के अलावा, नृत्य, ओपेरा, नाट्य शामिल थे। इसे मध्य-प्रदेश सरकार, यूनेस्को और ग्वालियर के शाही परिवार के साथ मिलकर किया गया था। 

पुराना किला के इस ताज़ा संस्करण का शुभारंभ 4 दिसंबर से होगा, इसमें भारत की सांस्कृतिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। भारत में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि शोम्बी शार्प, यूनेस्को के निदेशक टिमोथी कर्टिस और जी 20 के सदस्य अमिताभ कांत संयुक्त राष्ट्र की सतत विकास नीतियों में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।  

पैनोरमा संस्करण में भारत के अलावा ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कोस्ता रिका, डेनमार्क, जर्मनी, ग्रीस, गोटेमाला, हंगरी, इटली, लुथिएनिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, पोलैंड. पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड और यूक्रेन ने भी भाग लिया है। 

भारत में ये आयोजन पटियाला, जोधपुर और जैसलमेर में हो चुका है। 
 
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर