देशभर में हिन्दी के विस्तार के लिए काम करने वाले मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा वर्ष 2026 का हिन्दी गौरव अलंकरण सुप्रसिद्ध साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय (इन्दौर) और वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे (ग्वालियर) को प्रदान किया जाएगा। हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह का यह सातवाँ वर्ष है, जो कि फ़रवरी में इन्दौर में आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘अलंकरण का यह सातवाँ वर्ष है। संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दो हिन्दी साधकों को ‘हिन्दी गौरव अलंकरण’ से विभूषित किया जाता है। चयन समिति द्वारा चयनित वर्ष 2026 के लिए इन्दौर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय व ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे के हिन्दी के प्रति समग्र अवदान को रेखांकित करते हुए हिन्दी गौरव अलंकरण प्रदान किया जाएगा।’
सुप्रसिद्ध साहित्यकार, ललित निबन्धकार व साहित्य एवं कला के अंतर अनुशासन पर कार्य करने वाले, अनेक विधाओं में सिद्धहस्त लेखक नर्मदा प्रसाद उपाध्याय प्रमुख रूप से कला एवं सांस्कृतिक पहलुओं पर ललित निबंध के लिए पूरे देश एवं विदेश में चर्चित हैं। श्री उपाध्याय ने 18 निबंध संग्रह, 30 कला केन्द्रित पुस्तकें लिखी हैं व 20 पुस्तकों का सम्पादन किया है। सुप्रसिद्ध पत्रकार अतुल तारे वर्तमान में दैनिक अख़बार के समूह सम्पादक हैं। आप 40 वर्षों से हिन्दी पत्रकारिता कर रहे हैं। आपने भी एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन व सम्पादन किया है।
8 महीने पहले
कमेंट
कमेंट X