आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

‘गमछा’: साहित्य अकादेमी के बाद ममता कालिया की नयी किताब

gamcha-mamta-kalia-every-story-a-new-form-a-new-world
                
                                                         
                            
इस साल 2026 में 2 नवम्बर को ममता कालिया 86 बरस की हो जाएंगी। इसी साल उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला है और इसी साल मई में उनका नया कहानी संग्रह आया है -‘ गमछा।’ कोई हैरत नहीं कि वे आज भी इस उम्र में कई नई लेखन योजनाओं पर काम कर रही हैं।

इस संग्रह गमछा की सभी कहानियां बिलकुल अलग-अलग विषयों पर लिखी गई हैं और आश्चर्यजनक बात यह भी है कि ये कहानियां अलग- अलग शैलियों में भी लिखी गई हैं। संग्रह में से एक कहानी है- ‘दीवानगी।’ इस पूरी कहानी में दो लोगों - एक पुरुष, एक स्त्री के आपसी संवाद के अलावा कोई भी अतिरिक्त विवरण नहीं है। यहां तक कि कोई पात्र परिचय नहीं, समय और स्थापत्य का कोई संकेत तक नहीं। सिर्फ़ बातचीत के ज़रिये पूरी कहानी पाठक पर खुलती जाती है और न सिर्फ़ खुलती है, अपने आप को पूरी तरह संप्रेषित भी कर जाती है।

इसी तरह संग्रह की शीर्षक कहानी ‘गमछा’ है। यह एक ऐसी प्रेमकथा है जो शुरू होने से पहले ख़त्म हो जाती है। इसमें ‘गमछा’ देसी ठाठ के साथ-साथ अपने लोक को साथ रखने की ज़िद के भी रूपक के रूप में सामने आता है। ख़ास बात यह है कि इस कहानी का प्रेम, न कहा जाता है न घटित होता है लेकिन इसकी टीस चुपचाप पाठक के मन में उतर जाती है।

संग्रह ‘गमछा’ अनबाउंड स्क्रिप्ट से आया है और इसकी भूमिका में ममता कालिया लिखती हैं- ‘एक वक़्त के देखे हुए लोग किरदार बनकर रूह में उतारते जाते हैं। पड़े रहते हैं अन्दर, एक बीज की तरह या पादप से सुकुमार, यकायक स्मृति की जादुई छड़ी छू जाती है और वे कहानी में ज़िंदा हो जाते हैं।’

किताब- गमछा
प्रकाशक- युवान बुक्स, अनबाउंड स्क्रिप्ट
मूल्य – 275
समीक्षक- महक वर्मा
महक हिंदी साहित्य में गहन रुचि रखती हैं। उन्होंने लक्ष्मी बाई कॉलेज से स्नातक करने के बाद लगातार लिखने पढ़ने में व्यस्त हैं - maintishaa@gmail.com  
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर