आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पहला आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी शोध सम्मान डॉ चंदन तिवारी को

हलचल
                
                                                         
                            आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी मेमोरियल ट्रस्ट ने  प्रथम आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी शोध सम्मान डॉ चंदन तिवारी को देने की घोषणा की है। ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ अपर्णा द्विवेदी ने बताया कि प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आचार्य जी के  प्रिय शिष्य डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता वाले छह सदस्यीय निर्णायक मंडल ने डॉ चंदन तिवारी के शोध प्रबंध  'डॉ तिवारी आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का भाषा चिंतन' को शोध सम्मान के लिए चयनित किया है। दिल्ली में मार्च माह के पहले पखवाड़े में आयोजित होने वाले एक सम्मान समारोह में डॉ तिवारी को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
                                                                 
                            

आचार्य हजारी प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ अपर्णा द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को शोध सम्मान के लिए डॉ चंदन तिवारी के नाम की घोषणा के उपरांत बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मूल निवासी डॉ चंदन तिवारी ने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में 'आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भाषा चिंतन' विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। वह वर्तमान में राजस्थान के सलूंबर जिले इसके राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर  (गेस्ट फैकेल्टी) के रूप में  कार्यरत हैं । 

सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता वाले 6 सदस्यीय निर्णायक मंडल में  शामिल दिल्ली विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो अनिल राय, जामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नीरज कुमार, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर वेद प्रकाश, राजकमल प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अशोक महेश्वरी और ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ अपर्णा द्विवेदी ने सर्वसम्मति से  डॉ चंदन तिवारी के शोध प्रबंध को सम्मान के लिए चयनित किया है। मार्च माह में होने वाले सम्मान समारोह में डॉ चंदन तिवारी को प्रथम आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी शोध सम्मान के तहत   एक पदक, प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया जाएगा।  राजकमल प्रकाशन चयनित शोध प्रबंध को एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित करेगा जिसका विमोचन भी सम्मान समारोह में किया जाएगा।
8 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर