सुप्रसिद्ध नाटककार-कथाकार असगर वजाहत के बहुचर्चित नाटक 'गोडसे@गांधी डॉट' पर आधारित फिल्म 'गांधी गोडसे : एक युद्ध' देशभर में रिलीज हो रही है। पूरे नौ साल बाद राजकुमार संतोषी बड़े पर्दे पर इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों में है।
'गांधी गोडसे : एक युद्ध' विचारोत्तेजक सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती है। फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच वैचारिक टकराव को समझने की कोशिश की गयी है। यह फिल्म गांधी और गोडसे के बीच दो विरोधी विचारधाराओं के द्वंद्व को दिखाती है।
असगर वजाहत द्वारा रचित देश-विभाजन पर केंद्रित नाटक जिन लाहौर नहीं वेख्या, वो जन्मया ही नहीं..’ भी काफी चर्चित रहा है।
कमेंट
कमेंट X