आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेला: मनीष सिसोदिया द्वारा "परवाज़ - एक ज़ख़्मी पंछी" का लोकार्पण...

विश्व पुस्तक मेला: मनीष सिसोदिया द्वारा "परवाज़ - एक ज़ख़्मी पंछी की" का लोकार्पण...
                
                                                         
                            कल नई दिल्ली प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले के पहले दिन के आखिरी चरण में बत्तीस वर्षीय युवा लेखक व कवि मोहित चौहान की पुस्तक “परवाज़ - एक ज़ख़्मी पंछी" का लोकार्पण हुआ । मोहित चौहान की पुस्तक "परवाज़- एक ज़ख़्मी परिंदे की" कविताओं,  नज़्मों और शायरी का एक ऐसा संग्रह है जिसमें इंसानी संवेदनाओं और विभिन्न भावनाओं का समिश्रण है। मोहित की कविताओं में जहां एक ओर प्रेम की धारा बहती है, तो दूसरी ओर दर्द का गहरा समंदर है, कभी न हारने की सीख, हर विषमता का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा है। 
                                                                
                
                
                 
                                    
                     
                                             
                                                

पुस्तक का विमोचन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष सिसोदिया के अतिरिक्त हिंदी साहित्य की कुछ विशिष्ट हस्तियां, डॉ प्रेम जन्मेजई , डॉ हरीश नवल जी, डॉ संगीता शर्मा अधिकारी जी, श्रीमती सुनीता शानू जी और रणविजय राव भी उपस्थित थे। 

काव्य क्षेत्र मोहित चौहान  ने करीब 3 साल पहले कदम रखा और बहुत कम समय में अपनी कविताओं द्वारा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। मोहित  "मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी" नामक घातक और लाइलाज बीमारी की जकड़ में हैं, इसके बावजूद कभी भी अपने सपनों की उड़ान को निराशा के पिंजरे में कैद नहीं होने दिया।  कलम से इस बेबसी की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने लिए एक मुकम्मल दुनिया कायम की। एक ऐसी दुनिया जहाँ कभी न गिरने वाला मनोबल, जोश और जुनून है और जहाँ "निराशा", "नकरात्मकता" व "नामुमकिन" जैसे शब्दों का कोई स्थान नहीं है। 
आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर