हिंदी के सुधी कवि एवं आलोचक डॉ.ओम निश्चल को सामाजिक संस्था अक् द्वारा 21 अगस्त 2024 को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए करेक्टर ट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आध्यात्मिक गुरु एवं चिंतक स्वामी ओमा द अक्क् द्वारा स्थापित कैरेक्टर ट्री अवार्ड से सम्मानित हो रहे डॉ. ओम निश्चल हिंदी जगत सर्वाधिक सक्रिय लेखकों में हैं तथा कविता, ग़ज़ल, लोकगीत, आलोचना, संस्मरण, संस्मरणालोचन और निबंध आदि विधाओं में 70 से ज्यादा पुस्तकों की रचना की है तथा अब तक वे हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान; जश्न ए अदब द्वारा 'शान ए हिंदी' एवं प्रो. कल्याणमल लोढ़ा साहित्य सम्मान सहित अनेक पुरस्कारों से नवाज़े जा चुके हैं।
वाराणसी के सूर्या होटल के आनंदम हाल में बुधवार 21 अगस्त, 2024 को आयोजित इस सम्मान समारोह में साहित्य के क्षेत्र में डॉ. ओम निश्चल, गायन के क्षेत्र में कुमार सानू, फिल्म क्षेत्र में श्री बोनी कपूर, पत्रकारिता में श्री संकेत उपाध्याय, शिक्षा के क्षेत्र में रमाशंकर सिंह एवं आशीष गुप्ता, व्यवसाय क्षेत्र में प्रमोद खानविलकर एवं अमित श्रीवास्तव, प्रकाशन क्षेत्र में तृष्णा गुहा नियोगी, नारी शक्ति में आरुषि निशंक एवं फैशन के क्षेत्र में अपने विशिष्ट राहुल रजा करैक्टर ट्री अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।
ज्ञातव्य है कि सामाजिक संस्था अक्क द्वारा आयोजित इस महोत्सव में हर वर्ष देश दुनिया की विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरक शक्तियों को विशिष्ट अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इस बार इस महोत्सव में चर्चा का केंद्रीय विषय साहित्य और चरित्र रखा गया है जिस पर सम्मानित विभूतियों के व्याख्यान होंगे।
2 वर्ष पहले
कमेंट
कमेंट X