आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'आदि संकरा और अदर स्टोरी' का विमोचन समारोह

बुक लांच
                
                                                         
                            
मंगलवार, 25 जुलाई को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सेमिनार हॉल में सुसान विश्वनाथन द्वारा लिखित 'आदि संकरा और अदर स्टोरी' किताब का विमोचन किया जाएगा। साथ ही इस पर परिचर्चा भी की जाएगी। इस अवसर पर सुसान विश्वनाथन के अलावा तीन और मेहमान इस विमोचन और परिचर्चा में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में पेनेलिस्ट के तौर पर डॉ गीती सेन और डॉ रत्न रमण होंगे और चेयरपर्सन की भूमिका ओमिता गोयल निभाएंगी। कार्यक्रम की समय सीमा शाम 6:30 से 8:00 बजे तक होगी।

विश्नाथन जेएनयू के समाज-शास्त्र विभाग के प्रोफेसर और साहित्यिक कथा की एक प्रसिद्ध लेखिका हैं। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन में कई किताबें लिखी हैं। इनके अलावा डॉ गीती सेन, डॉ रत्न रमण, ओमिता गोयल हैं। 

डॉ गीती सेन एक सांस्कृतिक इतिहासकार और भारतीय कला पर छह प्रमुख पुस्तक लिख चुकी हैं। सेन टाइम्स ऑफ इंडिया, मुंबई और इंडिया टुडे के लिए कला आलोचक और मार्ग, मुंबई में सहायक संपादक थीं। 1982 से 2006 तक सेन अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में प्रकाशन के मुख्य संपादक थीं। वर्तमान में काठमांडू, नेपाल में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक हैं।

डॉ रत्न रमण जो एसआर वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वह द ट्रिब्यून, चंडीगढ़ में भी नियमित कन्ट्रीब्यूटर हैं। जबकि ओमिता गोयल वर्तमान में आईआईसी क्वार्टरली के मुख्य संपादकऔर भारतीय इंटरनेशनल सेंटर के जर्नल हैं। उन्होंने भारतीय समाज संस्थान, नई दिल्ली के साथ स्वैच्छिक क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया। इसके तुरंत बाद वह अकादमिक प्रकाशन में चले गए जहां उन्होंने 27 साल से अधिक समय व्यतीत किया।
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर