पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर निधन हो गया है। वह 9 अगस्त से ही एम्स में भर्ती थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बड़े फ़ैसले लिए, जीएसटी जैसा बड़ा फ़ैसला भी उसी दौरान लिया गया था।
एक बार बजट पेश के दौरान उन्होंने बीच-बीच में कुछ शायरी भी पढ़ दीं। जानें क्या कहा था उन्होंने शायराना अंदाज़ में
इस मोड़ पर घबरा कर न थम जाइए आप
जो बात नई है उसे अपनाइए आप
डरते हैं नई राह पे क्यूं चलने से
हम आगे आगे चलते हैं आइए आप
नई दुनिया है नए दौर हैं नई है उमंग
कुछ हैं पहले के तरीके
तो कुछ हैं आज के रंग ढंग
रौशनी आके अंधेरों से जो टकराई है
काले धन को भी बदलना पड़ा अपना रंग
कमेंट
कमेंट X