आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कथा के अतिरिक्त अन्य विधाओं को भी दिया जाएगा राजेन्द्र यादव हंस सम्मान

Apart from fiction, Rajendra Yadav Hans Samman will also be given to other genres.
                
                                                         
                            हिन्दी साहित्य में युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कथाकार और हंस पत्रिका के सम्पादक राजेन्द्र यादव ने 2013 में ‘हंस कथा सम्मान’ प्रारम्भ किया था। हंस में प्रकाशित उस साल की किसी एक कहानी पर कहानीकार को यह सम्मान दिया जाता है। इन कहानियों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया जाता है। यह पुरस्कार राजेन्द्र यादव के जन्मदिन 28 अगस्त को प्रदान किया जाता है। उनके अवसान के बाद प्रतिष्ठित द्वारा सम्मान का नाम ‘राजेन्द्र यादव हंस कथा सम्मान’ कर दिया गया था।
                                                                 
                            

हंसाक्षर ट्रस्ट द्वारा यह घोषणा की गई है कि वर्ष 2023 से कहानी विधा के अतिरिक्त अन्य विधाओं यथा अनूदित कहानी, कविता, लघुकथा, ग़ज़ल, लेख, परख, पत्र, मुखपृष्ठ और विक्रेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।   

विगत वर्षों में कई रचनाकारों को इससे सम्मानित किया गया है-
1. एक चट्टान गिरती है खामोशी की नींद में, गांठ-  ट्विंकल रक्षिता और विजयश्री तनवीर (संयुक्त)- 2022 एवं विशेष जूरी सम्मान से सम्मानित कहानीः परछाई- शुभम नेगी
2. माँ का कमरा , कंपनी की बीवी – जयश्री रॉय , प्रमोद राइ ( संयुक्त )- 2021
3. प्रीति प्रकाश, कामेश्वर ( संयुक्त ) – 2020
4. अनिल यादव – 2019
5. बारिश के देवता – प्रत्यक्षा – 2018
6. कैलाश वानखेड़े -2017
7. योगिता यादव , पंकज सुबीर ( संयुक्त )- 2016
8. प्रकृति करगेती -2015
9. आकांक्षा पारे , टेकचंद ( संयुक्त ) – 2014
10. किरण सिंह – 2013
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर