आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आपकी लेखनी का सम्मान, अमर उजाला शब्द सम्मान-2019 के लिए आवेदन प्रारंभ 

आपके लेखनी का सम्मान, अमर उजाला शब्द सम्मान-2019 के लिए आवेदन प्रारंभ
                
                                                         
                            साहित्य के सम्मान के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए देश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने दूसरे ‘शब्द सम्मान’ की घोषणा कर दी है।  प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2019 है। इसके तहत सतत रचनात्मकता के लिए हिंदी और एक अन्य भारतीय भाषा में पांच-पांच लाख रुपये के दो सर्वोच्च अलंकरण 'आकाशदीप' दिए जाएं
                                                                 
                            

इसके अलावा तीन अन्य तरह के पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें 'थाप' के तहत हिन्दी में किसी भी लेखक की पहली पुस्तक के लिए एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। ‘थाप’ के लिए इस बार ‘कविता’ की कृतियों पर विचार किया जाएगा।

'छाप' के तहत तीन विधाओं में तीन कृतियों (कविता, कथा और गैर कथा) के लिए तीन साहित्य सम्मान दिए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक के लिए एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि होगी।

आपके लेखनी का सम्मान, अमर उजाला शब्द सम्मान-2019 के लिए आवेदन प्रारंभPC: Amar Ujala

साथ ही 'भाषा बंधु' के तहत भारतीय भाषाओं में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अनूदित कृति के लिए एक लाख रुपये का सम्मान दिया जाएगा। सम्मान प्रक्रिया के तहत 'थाप’, ‘छाप’ और ‘भाषाबंधु' के लिए 2018 की कृतियों पर विचार किया जाएगा। किसी भी सम्मान के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक निर्धारित तिथि तक नियमानुसार प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है।



पुरस्कार पाने के इच्छुक लेखकों को 31 मई 2018 तक नियमों व शर्तों सहित प्रस्ताव पत्र भेजने होंगे। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित निर्णायक मंडल सम्मान देने के लिए कृतियों का चयन करेगा। इससे संबंधित पूरी जानकारी shabdsamman.amarujala.com पर उपलब्ध है।
आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर