आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'स्वतंत्रता दिवस' की पूर्व संध्या पर अमर उजाला काव्य के साथ 'ज़रा याद करो कुर्बानी'

amar ujala kavya cafe on independence day
                
                                                         
                            अमर उजाला की ओर से देश व शहीदों को समर्पित कार्यक्रम 'मां तुझे प्रणाम' का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'ज़रा याद करो कुर्बानी' के माध्यम से काव्य-कैफ़े पर भी देशभक्ति के रंग देखने को मिलेंगे। इस कार्यक्रम में साथ जुड़ेंगे कवि अशोक चक्रधर और हरिओम पवार। अशोक चक्रधर कविता की वाचिक परंपरा के अग्रणी कवि हैं जो हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में विशिष्ट नाम रखते हैं। इसके साथ वह गीतकार, निर्देशक और अभिनेता भी हैं। वर्ष 2014 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 
                                                                 
                            
हरिओम पवार मंच के सुप्रसिद्ध नामों में से एक हैं। उनकी वीर रस की कविताओं से श्रोता रोमांचित हो जाते हैं। 

मंच के इन दिग्गजों के साथ अन्य तीन युवा कवियों को भी काव्य-पाठ का मौका मिलेगा। जो युवा कवि इस आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं वे अमर उजाला काव्य की वेबसाइट पर जाकर इस कार्यक्रम से संबंधित फ़ॉर्म भर सकते हैं। चयनित कवियों से हमारी टीम द्वारा संपर्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। 

मौजूदा समय को देखते हुए जहां शारीरिक दूरी ही सुरक्षा है, ऐसे में डिजिटल माध्यम से ही आपसी संपर्क बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। बीते कई महीनों से काव्य-कैफ़े का भी ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भी शामिल है। काव्य-कैफ़े नए उभरते हुए कवियों को समर्पित है, जिससे उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए सही मंच मिल सके।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर