आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

किसानों के लिए क्या किया साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल ने !

किताब समीक्षा
                
                                                         
                            एक साहित्यकार अपनी रचनाशीलता और जनपक्षधर सोच को कैसे आम लोगों और देश के किसानों के लिए फायदेमंद बना सकता है इसकी मिसाल आपको जाने माने साहित्यकार और 'राग दरबारी' के लेखक श्रीलाल शुक्ल के बारे में गहराई से जानने से पता चलेगा। लोकतंत्र का मतलब उनकी नज़र में क्या था और किसानों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर वह कितने चिंतित रहते थे, इसकी एक झलक आपको मिलेगी ‘संघर्ष का सुख’ नाम की पुस्तक में। अपने श्वसुर श्रीलाल शुक्ल को याद करते हुए इफको के प्रबंध महानिदेशक उदय शंकर अवस्थी बताते हैं कि श्रीलाल जी उनसे समय समय पर कुछ ऐसे सवाल पूछते थे जिसपर वह कई कई दिनों तक सोचते थे और फिर उसे किसानों के लिए अपनी संस्था के जरिये ज़मीन पर उतारते थे।
                                                                 
                            

अवस्थी अपनी किताब में बताते हैं कि श्रीलाल शुक्ल ने उन्हें एक बार संस्कृत का एक श्लोक सुनाया जिसका मतलब था – वह संपत्ति किस काम की जो जरूरत पड़ने पर रिश्तेदारों और दोस्तों के काम न आ सके और जिसे देखकर दुश्मनों को जलन न हो। साथ ही एक बार श्रीलाल जी ने उनसे सवाल पूछा कि देश का कानून किस भाषा में काम करता है कि देश के किसी अदालत में खड़े अभियुक्त को अपने खिलाफ या अपने बचाव में कही गई बातों का एक भी शब्द समझ में नहीं आता है? अवस्थी ने इसपर गंभीरता से सोचा और इफको के कृषि पोर्टल को किसानों को उनकी भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने की शुरुआत की।

इसी तरह एक मौके पर श्रीलाल शुक्ल ने उनसे पूछा कि गरीबों के ले लिए लोकतंत्र का क्या अर्थ है? लोकतंत्र में उनका क्या फायदा है? इस सवाल पर भी अवस्थी ने काफी गंभीरता से सोचा और इफको में कई ऐसी योजनाएं शुरु करवाईं जो सीधे किसानों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने वाली हों और ज्यादा से ज्यादा गरीब किसानों को संस्था से जोड़कर उनके लिए संकट हरण बीमा योजना शुरु की जिसमें किसान को एक बोरी खाद खरीदने पर व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलता है। अवस्थी के मुताबिक इस योजना से करोड़ों किसानों को मुफ्त बीमा की सुविधा मिल रही है। आगे पढ़ें

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर