आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'अटक गई नींद': प्रेम की अनोखी व्याख्या

'अटक गई नींद': प्रेम की अनोखी व्याख्या
                
                                                         
                            'चलते रहे रात भर', 'ज़िन्दगी एक कण है' के बाद 'अटक गई नींद' काव्य-संग्रह को पढ़ना और फिर उस पर बिना लिखे रह जाना, संभव नहीं है। संग्रह में कुछ 134 कविताएं हैं जिनमें से लगभग 50 कविताएं छोटी हैं। कुछ कविताएं पिछले संग्रहों से रिपीट हुई हैं। इस संग्रह पर कुछ लिखूं उससे पहले एक कहानी सुनाती हूँ। 
                                                                 
                            

'बात उन दिनों की है जिन दिनों हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर बंगला के अप्रतिम कथाकार शरत चंद्र की जीवनी 'आवारा मसीहा' लिख रहे थे। उन्हीं दिनों शरतचंद से मिलने के लिए जब वह बंगाल पहुँचे तो पता चला कि, आजकल शरतचंद किसी वेश्यालय में रह रहे हैं। अपने प्रिय रचनाकार की इस घटना ने विष्णु जी को अचंभित किया। वह जानते थे शरत चंद महान और लोकप्रिय साहित्यकार हैं के साथ सम्मानित व्यक्ति भी हैं। खैर, वह जब शरत जी से मिले तो कारण पूछे। 

शरत जी ने बताया- 'आजकल 'चरित्रहीन' लिख रहा हूँ। जो वेश्याओं के जीवन से जुड़ा है। साहित्यकार को कभी भी अपने अनुभव से बाहर लेखन नहीं करना चाहिए।'

 इस घटना का ज़िक्र मैंने अनायास नहीं किया। कोरा मनोरंजन या रोमांचकता साहित्य का उद्देश्य हो ही नहीं सकता। जब तक अनुभव नहीं होगा साहित्य जीवन के आस-पास हो ही नहीं सकता। दावा तो नहीं लेकिन विश्वास से कह सकती हूँ कि राकेश मिश्र की कविताओं में गुथी भावनाएं जीवन के उन व्याकुल पलों का गान हैं जिसकी धुन से हर कोई अपना जीवन राग मिला सकता है। कविता जीवन का यथार्थ केवल व्यक्त ही नहीं करती बल्कि उस यथार्थ को आने वाले समय के गर्भ में डाल कर आने वाले समय से जूझने के लिए खड़ा भी कर सकती है। आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर