मेलोनी का संस्मरण अन्य राजनेताओं की कृतियों जैसा नहीं है। इस पुस्तक से जो उभर कर आता है, वह एक गंभीर विचारक का आत्म-चित्र है, जो जानती है कि उसके विश्वास कहां से आते हैं। उनकी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि वैसी नहीं है, जैसी कोई उम्मीद कर सकता है। यह संस्मरण एक संघर्षरत युवा मां की कहानी से शुरू होता है, जो गर्भपात क्लिनिक की ओर जा रही है। उसकी शादी टूट रही थी और उसका पति उसे छोड़ने की तैयारी कर रहा था: दूसरा बच्चा पैदा करना उसके लिए कोई विकल्प नहीं था।
एक असाधारण समकालीन राजनीतिक नेता और देशभक्त की प्रेरक कहानी
यह मेलोनी की मां अन्ना थीं, जिन्होंने वापस लौटने का फैसला नहीं किया होता, तो जियोर्जिया मेलोनी कभी दुनिया में नहीं आतीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्करण के लिए लिखी प्रस्तावना में कहा है कि यह मेलोनी के मन की बात है। 'मुझे विश्वास है कि इसे एक असाधारण समकालीन राजनीतिक नेता और देशभक्त की प्रेरक कहानी के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
'मैं जियोर्जिया हूं, मैं एक महिला हूं, मैं...'
यह प्रस्तावना लिखना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।' दरअसल, मेलोनी के आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें पहले ही प्रसिद्ध बना दिया था, खासकर 2019 के एक जोशीले भाषण के बाद, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी: 'मैं जियोर्जिया हूं, मैं एक महिला हूं, मैं एक मां हूं, मैं इतालवी हूं, मैं ईसाई हूं। कोई भी मुझसे यह नहीं छीन सकता।'
जियोर्जिया मेलोनी पहली बार अपने बारे में गहराई से बात करती हैं
इसके बाद जो हुआ, वह इतिहास है। वर्ष 2022 के आम चुनाव में जीतकर वह सत्ता में आ गईं। एक ऐसी राजनेता, जिसने अपना कॅरिअर इतालवी सामाजिक आंदोलन से शुरू किया था, इटली की मजबूत प्रधानमंत्री बन गईं। अपने संस्मरण में, जियोर्जिया मेलोनी पहली बार अपने बारे में गहराई से बात करती हैं। वह अपनी जड़ों, अपने बचपन, अपनी मां अन्ना, अपनी बहन एरियाना, अपने नाना-नानी के साथ अपने रिश्ते और अपने पिता के न रहने के दर्द के बारे में बात करती हैं।
अपने सपनों और इटली तथा यूरोप के भविष्य के बारे में भी बात
वह राजनीति के प्रति अपने गहरे जुनून को साझा करती हैं, जिसने उन्हें इटली की प्रधानमंत्री और यूरोपीय कंजर्वेटिव्स के नेतृत्व तक पहुंचाया। वह नन्ही जिनेवरा की मां होने की खुशी और एंड्रिया के साथ अपनी प्रेम कहानी का भी जिक्र करती हैं। इसके अलावा, वह अपने सपनों और इटली तथा यूरोप के भविष्य के बारे में भी बात करती हैं।
भावुक और रोचक वृत्तांत
आधुनिक राजनीति में पीड़ित होने का बड़ा महत्व है, लेकिन वह इससे पूरी तरह बचती हैं। भावुकता उनके स्वभाव का हिस्सा नहीं है। सार्वजनिक नीतिगत निर्णय लेते समय प्रत्यक्ष तथ्यों का प्रयोग दूसरों की भावनाओं से ज्यादा प्रभावित नहीं होता। यह भावुक और रोचक वृत्तांत एक ऐसी राजनीतिक नेता के अतीत, वर्तमान और भविष्य को उजागर करता है, जिसने इटली और उसके बाहर भी कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
कमेंट
कमेंट X