आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उपन्यास समीक्षा - चाँदपुर की चंदा

chaandpur ki chanda book review in hindi
                
                                                         
                            
जब लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व अतुल कुमार राय ने अपने फेसबुक सन्देशों के माध्यम से मंटुआ और पिंकिया से अपने मित्रों को परिचित करवाना प्रारम्भ किया, तो उस समय पर लगा नहीं था कि अतुल इतनी गम्भीर और सारपूर्ण रचना हमें देंगे!  परन्तु ‘चाँदपुर की चंदा’ पढ़ कर लगा कि हम अतुल को कम करके आँक रहे थे, अंग्रेजी में बोले तो, ‘अंडरएस्टीमेट’ कर रहे थे।

इसलिए नहीं कि कोई बहुत सशक्त प्रेम-कथा हमें पढ़ने को मिली है, हालांकि जिस कहानी में नायक-नायिका मिल जाएं, उसे सशक्त प्रेम-कथा कहना तो वैसे भी ज़माने का दस्तूर नहीं रहा है। लेकिन कठिन परिस्थितियों के बीच से शशि और चंदा के निश्छल प्रेम की नाव को खे कर ले जाती हुई इस प्रेम-कथा की असली शक्ति यह है कि यह उस अंचल की प्रचलित धारा से बिल्कुल अलग ही एक धारा में बहती है, जिस स्थान की यह कहानी है। 

इस पुस्तक में मुझे महत्वपूर्ण वह नहीं लगा, जो अतुल ने लिखा; अधिक महत्वपूर्ण वह है, जिसके लिखने से अतुल ने अपने को बचाया। गाँव के जीवन की सहज बानगी के चित्रण में हर प्रकार के अतिवाद से अतुल ने अपने को बचाये रखा है, उसे ‘ग्लैमरस’ बनाने के लोभ से अपने को बचाया है। 

इसमें न तो जातिवाद का प्रयोग किया गया है, और न ही राजनीतिक प्रतिबद्धता या राजनीतिक अतिवाद की अति की गई है। लगभग सभी पात्रों के एक ही नाम का प्रयोग किया गया है, जिससे आप उनकी जाति का पता नहीं लगा सकते। उनके व्यवसाय का तो पता चलता है, लेकिन एक दियारे के अन्दर कौन सी जाति का व्यक्ति कौन सा व्यवसाय अपना लेगा, इसे निर्धारित करना कठिन ही होता होगा। अतुल ने अपने को ‘आंचलिक लेखक’ बनने के लोभ से बचाया है, यह उनके सार्वभौम होने के गुण को दर्शाता है।  
आगे पढ़ें

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर