कवि, किस्सा और कविता
अमर उजाला काव्य पेश करता है "कवि, किस्सा और कविता", एक ऐसा मंच जहां रूबरू होंगे जानेमाने कवि और शायर और याद करेंगे अपनी जिंदगी के खट्टे-मीठे पलों को.... इस नई सीरीज का शुभारम्भ करने आ रहे हैं गज़लकार आलोक श्रीवास्तव.
आलोक श्रीवास्तव एक मात्र ऐसे गजलकार हैं, जिनकी रचनाओं को गजल सम्राट जगजीत सिंह, पंकज उधास, तलत अजीज के अलावा कैलाश खेर, रिचा शर्मा, मालिनी अवस्थी ने भी अपने सुरों से सजाया है। क्लासिकल गायक राशिद खान और शुभा मुद्गल ने भी उनकी रचनाओं को सुरों से पिरोया। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी आलोक की रचनाओं को अपनी जादुई आवाज से सजा चुके हैं।