आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देखना जज़्बे मोहब्बत का असर आज की रात

Majaz Lakhnawi on love
                
                                                         
                            -मजाज़ लखनवी-
                                                                 
                            

देखना जज़्बे मोहब्बत का असर आज की रात
मेरे शाने[1] पे है उस शोख़ का सर आज की रात

और क्या चाहिए अब ये दिल-ए-मजरूह[2] तुझे
उसने देखा तो ब-अंदाज़-ए-दिगर[3] आज की रात

फूल क्या ख़ार भी है आज गुलिस्तां-ब-कनार
संग-रेज़े[4] है निगाहों में गुहर[5] आज की रात

महव-ए-गुलगश्त है ये कौन मेरे दोश-ब-दोश[6] 
कहकशां[8] बन गई हर राहगुज़र[9] आज की रात

फूट निकला दर-ओ-दीवार से सैलाब-ए-नशात[10]
अल्लाह अल्लाह मेरा कैफ़-ए-नज़र[11] आज की रात

सब्नामिस्ताने तजल्ली[12] का फशु क्या कहिय
चांद ने फेंक दिया रख़्त-ए-सफ़र आज की रात

नूर ही नूर है किस सिम्त उठाऊं आखें
हुस्न ही हुस्न है ता हद-ए-नज़र आज की रात

क़स्र-ए-गीती[14] में उमंड आया है तूफ़ान-ए-हयात
मौत लर्ज़ां[15] है पस-ए-पर्दा-ए-दर[16] आज की रात

अल्लाह अल्लाह वो पेशानी-ए-सीमीं[17]  का जमाल[18]
रह गयी जम के सितारों की नज़र आज की रात

आरिज़-ए-गर्म[19] पे वो रंग-ए-शफ़क़[20] की लहरें
वो मिरी शोख़-निगाही का असर आज की रात

नग़्मा ओ मय का ये तूफ़ान-ए-तरब[21] क्या कहिए
घर मेरा बन गया 'ख़य्याम' का घर आज की रात

नर्गिस-ए-नाज़ में वो नींद का हल्क़ा सा ख़ुमार
वो मेरे नग़मा-ए-शीरीं का असर आज की रात

मेरी हर सांस पे वह उनकी तवज्जोह क्या ख़ूब
मेरी बात पे वह जुम्बिश-ए-सर आज की रात

वो तबस्सुम[22] ही तबस्सुम का जमाल-ए-पैहम[23]
वो मोहब्बत ही मोहब्बत की नज़र आज की रात

उफ़ वो वारफ़्तगी-ए-शौक़ में इक वहम-ए-लतीफ़
कपकपाए हुए होंटों पे नज़र आज की रात

मज़हब-ए-इश्क़ में जाएज़ है यक़ीनन जाएज़
चूम लूं मैं लब-ए-लालीं भी अगर आज की रात

अपनी रिफ़अत[24] पे जो नाज़ां हैं तो नाज़ां ही रहें
कह दो अंजुम[25] से कि देखें न इधर आज की रात

उन के अल्ताफ़[26] का इतना ही फ़ुसूं[27] काफ़ी है
कम है पहले से बहुत दर्द-ए-जिगर आज की रात


1.कंधा 2.घायल दिल, ज़ख़्मी दिल,चोटिल दिल 3. अलग तरह से 4.कंकड़ 5.मोती 6.गुलाबों के बीच टहलने में व्यस्त 7.बराबर में,एक पंक्ति में 8.आकाशगंगा 9.यात्री,राही,पथिक,आने-जानेवाला 10.परमानंद का सैलाब 11.दृश्य का परमानंद  12.ओस की रौशनी के बग़ीचे 13.यात्रा की ज़रूरी चीज़ें 14.महल; ब्रह्मांड के महल/क़िला 15.थरथराना,कंपानेवाला,सिहरन 16.दरवाज़े के पर्दे के पीछे 17.चमकीला/चांदी-जैसा माथा 18.ख़ूबसूरती,सौंदर्य 19.गर्म गाल 20.इंद्रधनुष का रंग 21.ख़ुशी का तूफ़ान 22.मुस्कुराहट 23.जीवंत सुंदरता 24.बुलंदी 25.तारे 26.मेहरबानियां 27.जादू

9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर