फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का कहर: इमरान खान ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात पर की चर्चा

Fri, 27 Aug 2021 01:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

  • इमरान खान ने कहा कि विश्व समुदाय को अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने और मानवीय जरूरतों को पूरा करने तथा आर्थिक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक रूप से काम करना चाहिए
  • तालिबान ने अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों की पिटाई करना शुरू कर दिया है
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान में ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की और हालात से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन ने खान को फोन करके अफगानिस्तान के हालात व द्विपक्षीय रिश्तों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विज्ञापन


खान ने कहा, 'विश्व समुदाय को अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने और मानवीय जरूरतों को पूरा करने तथा आर्थिक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक रूप से काम करना चाहिए।' उन्होंने अफगानिस्तान में शांति व स्थिरता पर जोर दिया।

काबुल में टोलो न्यूज के रिपोर्टर व कैमरामेन को तालिबान ने पीटा
तालिबान ने अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों की पिटाई करना शुरू कर दिया है। उसने टोलो न्यूज के पत्रकार जिआर याद और उनके कैमरामेन बाएस माजिदी की उस वक्त पिटाई कर दी जब वे एक रिपोर्ट पर काम कर रहे थे। दोनों पत्रकार काबुल के शहर-ए-नवा क्षेत्र में हाजी याकूब चौक पर बेरोजगार लोगों और श्रमिकों की फुटेज फिल्मा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान तालिबान ने उन्हें बंदूक की बट से पीटा और कैमरा, तकनीकी उपकरण और निजी मोबाइल फोन छीन लिया। इससे पहले खबर आई थी कि याद को तालिबान ने गोली मार दी थी लेकिन जिआर याद ने ट्वीट पर कहा कि उनकी मौत को लेकर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

विज्ञापन

इमरान ने जताई तालिबान से हमदर्दी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को फिर तालिबान के प्रति हमदर्दी जताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के लिए मदद मांगी। खान ने कहा कि अफगानिस्तान में मानवीय संकट पैदा न हो और शांति व स्थिरता बनी रहे इसके लिए दुनिया के तमाम देशों को सहयोगी रुख अपनाना चाहिए।

इमरान खान ने बताया कि उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी अफगानिस्तान के हालात पर विस्तार से बात की थी। साथ ही, अफगानिस्तान के हालात के बारे में चर्चा करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान के दौरे पर गए हैं।

कश्मीर जीतने में मदद करेगा तालिबान
इमरान खान ने तालिबान की वापसी पर कहा था कि गुलामी की बेड़ियां टूट चुकी हैं। वहीं, इमरान सरकार की पार्टी से जुड़ी एक महिला नेता ने कहा है कि तालिबान कश्मीर फतह करने में हमारी मदद करेगा। हालांकि, पार्टी ने इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें