पोर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि स्टेफनी क्लिफोर्ड की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि उनके और डोनाल्ड ट्रंप के बीच में साल 2006 में संबंध थे, जिन्हें सार्वजनिक न करने के लिए उनसे जबरदस्ती एक दस्तावेज पर साइन करवाए गए थे। रिपोर्ट में जानिए इस मामले में पोर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड ने किया कौन सा नया खुलासा।