दुनिया में अबतक सबसे खतरनाक आतंकी जिसे माना जाता है उसका नाम है ओसामा बिन लादेन। ओसामा बिन लादेन को भले ही अमेरिका ने मारकर सागर की गहराइयों में दफन कर दिया हो पर उसकी कहानी गाहे-बगाहे दुनिया के सामने आती ही रहती है। ऐसा ही इस बार भी हुआ है जब पहली बार ओसामा बिन लादेन की मां सामने आई और अपने बेटे के बारे में मीडिया से बात की।