इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध के बीच मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने गाजा का समर्थन किया है। ग्रेटा ने गाजा में इस्राइली हमले में हो रही लोगों की मौतों पर दुख जताया और लोगों से इसके खिलाफ बोलने की अपील की। ग्रेटा ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। तो वहीं अब इस्राइल ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है।