फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, घाट किनारे से 25 कट्टे कूड़ा एकत्र किया

यमुनोत्री धाम में कपाट बंद होने से पहले रुद्रा संगठन के नेतृत्व में दर्जनों युवक-युवतियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मां यमुना के किनारे स्थित घाट से गंदगी, साड़ी, कपड़े और प्लास्टिक आदि कचरा एकत्र किया गया। अभियान में करीब 20 से 25 कट्टे कूड़ा इकट्ठा किया गया। इसके बाद युवाओं ने यमुनोत्री मंदिर परिसर में मां यमुना और धाम को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जागरूक होकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें और मां यमुना के किनारे गंदगी न फैलाएं। अभियान में रुद्रा संगठन को सहयोग देने के लिए महाबीर पंवार माही, जयराज बिष्ट, आयुष पंवार, सक्षम मेहरा और मनमोहन सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम को स्वच्छ, पवित्र और निर्मल बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों में जागरूकता जरूरी है। इसके साथ ही यमुनोत्री मंदिर समिति, जिला पंचायत उत्तरकाशी और जिला प्रशासन को भी संयुक्त रूप से इस दिशा में जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें