नौगांव ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार अधिकारियों के लाव-लश्कर के साथ यमुनोत्री धाम से लगे आपदा प्रभावित कुपड़ा गांव पहुंचे और शेषनाग महाराज मंदिर परिसर में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं । ग्रामीणों ने साढ़े तीन महीने बाद भी आपदा प्रभावित तीन गांवों कुपडा कुनसाला तिर्खली के ग्रामीणों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पाने पर नाराजगी जताई।।