प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के सीमांत गांव उत्तरकाशी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा स्थित गंगा मंदिर में पूजा अर्चना की। पीएम ने 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने हर्षिल की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया। पीएम के आगमन से यमुनोत्री धाम के पुरोहित भी उत्साहित है। पूर्व पंच पड़ा समिति के अध्यक्ष मनमोहन उनियाल ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कायाकल्प की उम्मीद है।