फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख, तीन गाय जिंदा जली

Renu Saklani Updated Tue, 24 Mar 2026 12:08 PM IST

मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात दो लकड़ी के भवनों में अचानक आग लग गई है। घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख हो गए है। जबकि तीन गाय जिंदा जल गई। आग पर करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं। गांव में अन्य भवन भी लकड़ी के होने और उनके बीच दूरी कम होने के कारण भीषण अग्निकांड का खतरा बना हुआ है। अग्निशमन सहित पुलिस, राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें