कैलाश यात्रा जाने वाला दूसरा जत्था मंगलवार को रुद्रपुर पहुंचा। एक होटल में कुछ देर विश्राम और भोजन करने के बाद यह जत्था टनकपुर के लिए रवाना हो गया। यह जत्था मंगलवार रात को टनकपुर विश्राम करेगा और और बुधवार (नौ जून) सुबह टनकपुर से कैलाश यात्रा के लिए रवाना होगा। साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले पहला जत्था 4 जुलाई को उत्तराखंड होते हुए कैलाश मानसरोवर के लिएर रवाना हुआ था। इस दूसरे जत्थे में 48 लोग शामिल हैं। जत्थे में शामिल भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी इस यात्रा को लेकर अभिभूत दिखाई दी। जत्थे के प्रभारी के डी देवल ने कहा कि यह दूसरा जत्था मिनी इंडिया है और यह जत्था कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके 25 जुलाई को वापिस आएगी।