फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का प्रबंध निदेशक सिडकुल ने लिया जायजा

हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Jul 2025 12:24 PM IST

गृहमंत्री अमित शाह के 19 जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए प्रबंध निदेशक सिडकुल सौरभ गहरवार ने जिला प्रशासनिक और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान बारिश के मद्देनजर मुख्य मंच, फूड कोर्ट और आमजन के बैठने व आने-जाने आदि इंतजाम के लिए जगह का जायजा लिया गया। प्रबंध निदेशक सिडकुल गहरवार ने बताया कि कार्यक्रम में औद्योगिक संस्थाओं की ओर से भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट, अति विशिष्ट अतिथि व उद्योगपति शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। खेल विभाग और पीडब्ल्यूडी को जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन निदेशक ने स्टेडियम के बाहर सड़क का भी निरीक्षण किया। यहां आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के उचित इंतजाम के लिए सीडीओ और एसडीएम को निर्देशित किया। निरीक्षण में सीडीओ दिवेश शाशनी, अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना, उप निदेशक महावीर सजवाण, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें