रुद्रपुर नगर में हो रही लगातार विद्युत कटौती को लेकर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय में जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम के जेई की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी के कार्यालय में जमीन पर बैठकर विरोध जताया। कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से व्यापारी परेशान है और कटौती का असर व्यापार पर पड़ रहा है। गुस्साए व्यापारियों ने यह भी कहा कि समस्या का समाधान जल्दी नहीं किया गया तो व्यापारी अधिकारी के कार्यालय पर विद्युत बंद करके तालाबंदी करेंगे।