फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: महंगाई से परेशान लोग बोले- पेट्रोल, गैस और जरूरी सामान के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा बजट

काशीपुर के रहने वाले कासिफ ने बताया कि हर दिन दाम बढ़ रहे हैं तो सेविंग कहां से होगी। दूध के दाम बढ़े, सिलेंडर के दाम बढ़े और अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए। सरकार को बढ़ती हुई महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए सोनू तोमर ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आने के बाद पता चला कि पेट्रोल में 3 रुपये बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है और दूसरे सामान के भी दाम बढ़ेंगे। जिस हिसाब से पेट्रोल, डीजल, गैस हर चीज के दाम बढ़े हैं उसमें पूरा नहीं पड़ रहा सरकार को महंगाई कंट्रोल करना चाहिए। धीरेंद्र कोठारी ने बताया कि सरकार को बढ़ती हुई महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी मिल नहीं रही है और प्राइवेट सेक्टर में छोटी-मोटी नौकरी से घर चल पाना मुश्किल हो रहा। प्राइवेट सेक्टर में जो सैलरी मिल रही है उससे बहुत मुश्किल से मैनेज हो पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें