फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पत्रकारों पर दर्ज केस लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला : तिलकराज बेहड़

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 02:58 PM IST

किच्छा विधायक और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा है कि अडाणी ग्रुप की ओर से पत्रकारों पर दर्ज कराया गया केस सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। इस मामले की लाइव कवरेज जनता देख रही है, उसको दिखाने वाले पत्रकारों पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोटने की कोशिश की गई है। इस मुद्दे को फरवरी में होने वाले विधानसभा सत्र में उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में विधायक बेहड़ ने कहा कि नगर निगम में पार्टी का मेयर नहीं बन सका। कुछ वार्डों में पार्टी की स्थिति खराब रही थी। पार्षद प्रत्याशियों के चयन में संगठन से गलतियां हुई थी और कुछ वार्ड में हार का अंतर बहुत ज्यादा रहा था। चुनाव में पार्टी ने प्रीपेड मीटर का मुद्दा उठाया था। भाजपा नेताओें ने जनता से प्रीपेड मीटर नहीं लगने देने का वादा किया था। अगर लोगों के घरों पर मीटर लगे तो भाजपा इसका जवाब देगी। चार वाहन में एलईडी लगाकर गोदाम में मीटर रखे होने के वीडियो चलवाए गए थे। इसके बाद पत्रकारों ने भी वहां जाकर लाइव प्रसारण किया था। अडाणी कंपनी को एफआईआर करनी थी तो उन पर व कांग्रेस नेताओं पर करते। सिर्फ पत्रकाराें को निशाना बनाया गया है। जो एफआईआर लिखवाई गई है, उसमें झूठ साफ नजर आ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें