फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: काशीपुर में एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार का आयोजन

काशीपुर में शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को बीआरसी सभागार में एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण को रोचक, सरल और प्रभावी बनाने के लिए किए गए अपने नवाचारी कार्यों पर पेपर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमझरा के प्रधानाचार्य रबेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं। आज का शिक्षक केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे बच्चों के परिवेश और अनुभव से जोड़कर पढ़ाना होगा।इस दौरान 12 शिक्षकों ने विद्यालय में किए गए अपने नवाचारी कार्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रंजू शर्मा, हेमवती चौहान, सना, श्वेता डाबर, शिखा, कल्पना, अदिति, मुनेंद्र, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें