फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: काशीपुर दो कोचिंग सेंटर, तीन लाइब्रेरी नहीं मिली खामियां

अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 08:08 PM IST

काशीपुर। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में छात्रों की मौत के बाद अग्निशमन विभाग हरकत में है। विभाग ने तीसरे दिन चेकिंग करते हुए तीन लाइब्रेरी और दो कोचिंग सेंटरों को नोटिस देते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को देवभूमि एकेडमी कोचिंग सेंटर आवास विकास कालोनी, शिवा सिटी लाइब्रेरी आवास विकास कालोनी, पाठशाला लाइब्रेरी आवास विकास कालोनी, उत्तराखंड प्रीत एकेडमी आवास विकास कालोनी और उत्तराखंड स्टडी लाइब्रेरी विंध्यवासिनी कॉलोनी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इनमें खामियां मिली। इस पर इनको नोटिस जारी किया गया हे। अग्निशमन विभाग ने निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पाई गई, जिस पर विभाग ने निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित निकास मार्गों का उपयोग करें और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने को कहा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें