फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशीपुर में श्रीमद् भागवत कथा पहले निकाली कलश यात्रा

हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Feb 2025 02:08 PM IST

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में आठ फरवरी से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो से पांच बजे तक जारी रहेगा। इस कथा का वाचन सर्वश्री आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी कालिंदी भारती की ओर से किया जाएगा। सात दिवसीय इस कथा के माध्यम से विभिन्न प्रसंगों से प्रभु के आध्यात्मिक रहस्यों का वर्णन किया जाएगा। कथा में होली उत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मणी विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कथा मात्र प्रभु की लीलाएं सुनने तक सीमित नहीं बल्कि इस कथा के माध्यम से जो आज का इंसान अपने संस्कारों और संस्कृति को भूल चुका है, यह कथा प्रत्येक मानव जाति को अपने मूल से, अपनी संस्कृति से और अपने संस्कारों से भी जोड़ेगी। समाज फैली सामाजिक बुराइयों का जड़ सहित कैसे विनाश होगा। यह कथा उन समस्याओं को दूर करने का भी समाधान देगी। कथा से पूर्व आज भव्य कलश यात्रा कथा स्थल श्रीरामलीला ग्राउंड से निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। छोटे-छोटे बच्चों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की गई। कथा का समापन हवन यज्ञ के साथ 15 फरवरी को किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें