रुद्रपुर काशीपुर के एक रिटायर्ड शिक्षक से हनी ट्रेप का मामला सामने आया है। शिक्षक को महिला ने रुद्रपुर बुलाया और साथियों के साथ मिलकर डरा धमकाकर 3.65 लाख रुपए वसूल कर लिए। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई और उसे धमकाया गया। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। एक आरोपी ने खुद को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का कर्मी बताया जबकि एक आरोपी ने खुद को अधिवक्ता बताया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गौरी उर्फ दमयंती वर्मा निवासी वार्ड नंबर 8 पंत कॉलोनी किच्छा और अजय गुप्ता निवासी वार्ड 21 रमपुरा रुद्रपुर है। इस मामले में विवेक बाटला सहित दो फरार है।