रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप रोड पर स्थित चामुंडा मंदिर के पास आधी रात एक कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक सोमपाल निवासी ठाकुर नगर ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। एक मूंगफली वाले ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। वे तुरंत दुकान में पहुंचे तो वहां से धुआं निकल रहा था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आज बुझाई।सोमपाल के मुताबिक, दुकान में करीब 4 से 6 लाख रुपये का माल था। आग से सारा सामान जल गया था। वह दो साल से दुकान को चला रहे थे।