केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हरिद्वार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने काशीपुर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार के इस स्वर्णिम 11 साल में हमने अपनी विरासत को भी पुनः प्राप्त किया है। वह चाहे राम मंदिर का निर्माण हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की बात हो, चाहे देश के उत्तराखंड केदारनाथ कॉरिडोर की बात हो।