फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में देर रात दुकान में लगी आग

गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 04:15 PM IST

देर रात डाकिया गुलाबो रोड काशीपुर में एक दुकान में आग लग गई। फायर विभाग की टीम दुकान का ताला तोड़कर आग को बुझाया। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुई कि डाकिया गुलाबो रोड काशीपुर में एक दुकान में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से 1 फायर यूनिट घटना स्थल के रवाना हुई। पहुंच कर देखा कि आग मिनी साइबर कैफे डाकिया गुलाबो रोड काशीपुर की दुकान में आग लगी थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान की शटर के ताले तोड़कर मोटर फायर इंजन से 1 होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाया गया, आग से कोई जनहानि नहीं हुई। फायर यूनिट में चालक संदीप शर्मा, चालक सुमित पवार, फायरमैन सोहन सिंह, फायरमैन अर्जुन सिंह, फायरमैन आकाश गैरोला, महिला फायरमैन नमिता आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें