बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रुद्रपुर में बंगाली समाज के लोगों ने गांधी पार्क गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने पूरे मामले में भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि सरकार वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए।