फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रत्यशी विकास शर्मा ने लोगों के सामने रखे सभी 15 संकल्प

हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 01:59 PM IST

भाजपा ने रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने रुद्रपुर के विकास के लिए 15 संकल्प जनता के सामने रखे हैं। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई। विकास ने कहा कि धामी सरकार सिर्फ वायदा नहीं करती बल्कि योजनाओं को धरातल पर भी उतारती है। जिस तरह से मुख्यमंत्री संकल्पों को पूरा करते आए हैं, उसी तरह रुद्रपुर के लिए संकल्प भी धरातल पर उतारे जाएंगे। शुक्रवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने विधायक शिव अरोरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, प्रभारी दीपक मेहरा, दर्जा मंत्री विनय रोहेला, उत्तम दत्ता के साथ संकल्प पत्र का विमोचन किया। विकास ने कहा कि पार्टी ने 15 संकल्पों की घोषणा की है। इसमें दक्ष स्क्वायर होते हुए बगवाड़ा से सिडकुल, फुलसुंगी होते हुए बगवाड़ा से सिडकुल, फ्लाईओवर मोड़ से भूरारानी और तहसील से गंगापुर तक सड़कों के सुधार और चौड़ीकरण किया जाएगा। हर वार्ड ग्रीन वार्ड के तहत सार्वजनिक पार्क एवं ओपन जिम, बिल भुगतान, शिकायत समाधान के लिए माई-सिटी सुविधा केंद्र, निगम कनेक्ट ऐप, तहबाजारी संग्रह का डिजिटलीकरण, प्रत्येक वार्ड में जन सुविधा समिति गठित की जाएगी। वहां पर जिला महामंत्री अमित नारंग, सुरेश परिहार, अनिल चौहान, राकेश सिंह, अजय तिवारी, सुरेश कोली, ललित मिगलानी उपेंद्र चौधरी, गजेंद्र प्रजापति, केके दास, रामप्रकाश आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें