समाज कल्याण के सचिव और नोडल राष्ट्रीय खेल जिला ऊधमसिंह नगर के नीरज खैरवाल ने डीएम और इवेंट ऑर्गेनाइजर के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम और 46वीं बटालियन पीएसी में ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उन्होंने बहुउद्देशीय हॉल में वॉलीबाल और हैंडबाल, वेलोड्रम में साइकिलिंग की सभी व्यवस्थाएं 25 जनवरी तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खैरवाल ने शूटिंग स्थल पर शौचालय और दर्शक दीर्घा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शूटिंग स्थल की दीवारों को भी खेल थीम पर पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन स्थलों पर राष्ट्रीय खेल आयोजित हो रहे हैं वहां उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रखी जाए।