फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवप्रयाग में शिव मूर्ति के पास खाई में गिरा पानी का ट्रक, चालक की मौके पर मौत

अलका त्यागी Updated Sun, 21 Sep 2025 06:48 PM IST

देवप्रयाग के पास रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मूर्ति के समीप पानी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक एलएनटी कंपनी का था, जो रेलवे निर्माण कार्यों में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर लदा हुआ था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक शिव मूर्ति के पास पहुंचा, वह अचानक नियंत्रण खाे बैठा और खाई में जा गिरा। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: विकासनगर से कालसी जा रही रोडवेज बस ने लोडर वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौतथाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे ट्रक से चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान गगन सिंह(30) पुत्र भाग सिंह, निवासी बडियार भर गांव, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें