फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली में 20 नवंबर को पहली बार होगा इगास बग्वाल महोत्सव, लोक गायिका सीमा पंगरियाल समेत ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत घनसाली की ओर से 20 नवंबर को पहली बार इगास बग्वाल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इगास बग्वाल हमारी लोक परंपराओं, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी लोग मिलकर इस पर्व को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं। कार्यक्रम में लोक गायिका सीमा पंगरियाल के साथ सूर्यपाल श्रीवाण, धनराज शौर्य, शांति श्रीवाण और ऋषि तनियाल प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें