फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag: शराब का ठेका हटाने को लेकर चल रहे मातृशक्ति के आंदोलन में बालक-बालिकाए भी हुए शामिल

तीर्थनगरी देवप्रयाग से शराब का ठेका हटाने को लेकर चल रहे मातृशक्ति के आंदोलन में 27 वे दिन बालक बालिका भी शामिल हुए। शराब का बंद करो , अनुज्ञ।पी सीतादेवी शर्म करो की तख्तियां लेकर बच्चों ने राजमार्ग पर रैली भी निकाली साथ ही धरने में भी शामिल हुए। शुक्रवार को शराब के ठेके के खिलाफ चल रहे आंदोलन में उस समय नया मोड़ आ गया जब निकटवर्ती गांव के बच्चे भी इसमें शामिल हो गए । शराब के खिलाफ सड़क पर उतरने वाले अधिकांश बच्चे उन पीड़ित परिवारों से थे जिनके पिता,भाई शराब की लत के चलते बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच चुके है।शराब की खिलाफत करने वाले बालक बालिकाओं के अनुसार शराब के कारण उनके घरों में दिन रात कलह,मारपीट,गाली गलौज का माहौल बना रहता है।घर में खाने की के भी कई बार लाले पड़ जाते है।शराब के कारण कई घरों के बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।आंदोलन की मुखिया जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ने कहा कि शराब का ठेका हटाने को लेकर हर घर से आवाज उठनी लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें