फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: विधिक सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जनपद में विधिक सेवा की जानकारी देने और लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से शुक्रवार को विधिक सेवा रथ (मोबाइल वैन) को रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सिविल जज सुमन एवं जतिन मित्तल ने हरि झंडी दिखा कर मोबाईल वैन को रवाना किया। विधिक सेवा रथ के माध्यम से दो दिनों तक जनपद के विभिन्न ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को कानूनी जानकारी दी जाएगी । शुक्रवार को विधिक सेवा रथ से गुलाबराय मैदान, तिलवाड़ा, मयाली बाजार, जखोली तहसील सहित पांजणा, धारकोट और मुसाढुंग गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब शनिवार को मोबाइल वैन अगस्त्यमुनि क्षेत्र व ऊखीमठ क्षेत्र में भ्रमण करेगी और फिर खांकरा होते हुए पौड़ी गढ़वाल में प्रवेश करेगी। इस दौरान मोबाइल वैन में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से आमजन को सरल भाषा में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कानून ज्ञान माला पुस्तिका का वितरण भी किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम के दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने लोगों को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें