फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस बनी देवदूत, खाई में गिरे नेपाली यात्री की बचाई जान

Renu Saklani Updated Sun, 17 May 2026 12:03 AM IST

रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर मानवता और साहस का परिचय देते हुए गहरी खाई में गिरे एक नेपाली मूल के यात्री की जान बचाई। जानकारी के अनुसार गौरीकुण्ड शटल पार्किंग से आगे यात्रा मार्ग पर एक व्यक्ति अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही गौरीकुण्ड चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर व्यक्ति नदी किनारे गहरी खाई में पड़ा मिला, जहां पहुंचना बेहद जोखिम भरा था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसकी पहचान मन बहादुर पुत्र नरी बहादुर निवासी तिला गुफा, कालिकोट नेपाल के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद घायल को उपचार के लिए सोनप्रयाग अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के इस मानवीय कार्य की यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें