केदारघाटी की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया। इसी के साथ हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा ने दोहराया है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5099 वोट से जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया।