फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगनाथ मंदिर के समीप बेहोश मिला यात्री, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया

तुंगनाथ मंदिर से लगभग 200 मीटर नीचे एक यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद डीडीआरएफ टीम, तहसील ऊखीमठ प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। यात्री की पहचान सुरेश (40) पुत्र गजानंद, निवासी शास्त्री नगर, जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने बेहोश अवस्था में पड़े व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें