फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जंगल से भटककर पॉश कॉलोनी में पहुंचा हिरण, घर के अंदर घुसता सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Nov 2024 02:25 PM IST

जंगल से भटककर एक हिरण रुड़की की पॉश कॉलोनी में एक घर में घुस आया। हिरण की चहल-पहल घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र नीलम टॉकीज के पास उद्यमी विवेक अग्रवाल का आवास है। एक हिरण जंगल से भटककर उनके आवास परिसर में घुस आया। हिरण काफी देर तक उनके आवास परिसर में टहलता रहा। कुछ देर बाद वह  आवास से निकालकर चला गया। शुक्रवार की सुबह घर के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हिरण को देखकर वह भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आसपास के लोगों को भी हिरण के आवास में घुसने की जानकारी दी। वहीं, पॉश कॉलोनी में हिरण घुसने की वीडियो वायरल हो रहा है। उधर,  रुड़की वन रेंजर विनय राठी ने बताया कि हिरण रात के समय जंगल से भटककर कॉलोनी में घुस आया होगा। हिरण के संबंध में टीम को लगाकर जानकारी जुटाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें